मिर्जापुर, फरवरी 10 -- जिगना। क्षेत्र के बहुती श्रीनिवास धाम स्थित मौनी स्वामी इंटर कॉलेज में मंगलवार को पूरा छात्र खैरा गांव निवासी जयकृष्ण उपाध्याय का प्रयागराज उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर उनका समारोहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। न्यायमूर्ति जयकृष्ण उपाध्याय ने सपत्नीक लक्ष्मी नारायण एवं दुर्गा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कॉलेज के संस्थापक मौनी स्वामी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जयकृष्ण उपाध्याय ने गुरुजनों को नमन करते हुए कहा कि यहां आकर वह अपने आप को एक विद्यार्थी के रूप में महसूस कर रहे हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं में इस कॉलेज में अध्ययन और अनुशासन ही जीवनकाल में लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक बना। अपनी मां सरस्वती देवी व पिता स्व. जटाशंकर उपाध्याय की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.