फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के बेरागढ़ीवा गांव में मंगलवार रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन में चोरी की। प्राथमिक विद्यालय से चोरों ने दो गैस सिलेंडर, एक भगोना और मिड-डे मील का राशन चुराया। वहीं पंचायत भवन में चोरों ने डिजिटल लाइब्रेरी से दो बैटरी, एक सोलर पैनल, इनवर्टर और कंप्यूटर चोरी कर ले गए। प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मदीना बेगम और पंचायत सहायक ने हुसैनगंज थाने में चोरी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी आलोक पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...