पूर्णिया, दिसम्बर 15 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। राज्य सरकार विद्यालय को अनुदान देने की घोषणा के बाद स्थानीय मोदो साह महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय कसबा में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रो. शमीम अख्तर ने की। बैठक में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि यह एक ऐसा विद्यालय जिसे अभी तक कोई सरकारी साहयता नहीं मिली। उन्होंने सरकार से जल्द अनुदान देने का आग्रह किया है। इस मौके पर प्रो. दिनेश प्रसाद मोदी, प्रो. अजय कुमार साह, प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. समीम अख्तर, प्रो. माला कुमारी, प्रो. फरहत, प्रो. ममता कुमारी, प्रो. रीता कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...