बगहा, दिसम्बर 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के विद्यालयों में चल रहे है निर्माण कार्य की जांच की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली अनियमितताओं के बाद उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और कनीय अभियंताओं को जांच के आदेश दिया है। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और कनीय अभियंता को पत्र जारी करते हुए कहा कि पाया जा रहा है कि आपके प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में पूर्व की योजनाओं का हवाला देकर विद्यालय प्रधानों से पूर्व तिथि में कार्यादेश प्राप्त कर तथा उनसे मिली भगत कर संवेदकों के द्वारा धडल्ले से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें विद्यालय में मरम्मति कार्य, टाईल्स लगाने का कार्य, बोरिंग का कार्य, चाहरदीवारी निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य आदि हो रहा है। जिसम...