बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि।। जिला के कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) को प्रभावी एवं क्रियाशील बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बीपी इंटर स्कूल बेगूसराय में संकुल संचालकों की एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला में बछवाड़ा, बखरी, बलिया, बरौनी, बेगूसराय, भगवानपुर व छौड़ाही प्रखंड के कुल 120 संकुल संचालकों ने भाग लिया। कार्यशाला में एडीएम (विभागीय जांच) महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और परिश्रम की मजबूत नींव तैयार करने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक कौशल के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का विकास अत्यंत आवश्यक है। एडीएम ने जोर देते हुए कहा कि संकुल संचालक यदि सक्रिय भूमिका निभाएं तो विद्यालयों में सकारात्मक शैक्ष...