सीवान, जनवरी 29 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज निखती कला में चल रहे विद्यालय शिक्षा समिति की 3 दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन सदस्यों ने आय-व्यय से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षकों ने समिति की भूमिका को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि समिति का सशक्त होना अत्यंत ही जरूरी है। समिति की भूमिका जितनी सशक्त होगी विद्यालय की व्यवस्था उतना ही दुरुस्त होगा। ट्रेनर श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि मध्याह्न भोजन और स्कूल अनुदान के पारदर्शी क्रियान्वयन समिति की सशक्त भूमिका पर ही केंद्रित रहता है। विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने में समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि घर से विद्यालय तक बच्चों कैसे ससमय पहुंचे इस दिशा में काम करना होगा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हर बच्चे क...