लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- वंदे मातरम् समिति के प्रयासों से राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान लगातार विस्तार पकड़ रहा है। समिति से जुड़ने वाले विद्यालयों एवं सहभागियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के 25 से अधिक विद्यालयों में प्रतिदिन वंदे मातरम् का आयोजन किया जा रहा है, जिसका प्रभाव लगातार व्यापक होता जा रहा है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनिकेत अवस्थी एवं समिति सदस्य कृष्णा ठाकुर ने समिति की गतिविधियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के सहयोग की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह सहयोग आगे भी निरंतर बना रहेगा। इसी क्रम में मंगलवार को समिति अध्यक्ष अनिकेत अवस्थी ने स्कोर वेल इंटरनेशनल स्कूल खम्होल पहुंचकर समिति की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.