रांची, जून 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। योग का उल्लास चरमोत्कर्ष पर देखा गया। गांव से लेकर शहर तक लोग 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड बनाने को लेकर प्रतिबद्ध दिखे। राज्य के 34143 विद्यालयों के 37,05,780 छात्र-छात्रा, शिक्षक और अभिभावक, गणमान्य लोगों ने योग दिवस में शामिल होकर एक साथ योग किया। इसका आयोजन सुबह 6.30 से 7.45 तक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...