बेगुसराय, जनवरी 30 -- बीहट। बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने गुरुवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री से मिलकर हर्ल के सीएसआर फंड से स्थानीय विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उपमुख्य पार्षद ने नप क्षेत्र की कई विद्यालयों का हवाला देते हुए उनको अवगत कराया कि शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश, स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर, लाइब्रेरी, ओपेन जिम जैसी सुविधाओं का अभाव है। हर्ल के सीएसआर फंड से यदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी जाती हैं तो इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी। उपमुख्य पार्षद ने बताया कि डीएम ने उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।(नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.