बांका, नवम्बर 26 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड सहित आसपास के कई शिक्षण संस्थानों में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ते हुए शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़वासनी सहित कई विद्यालयों में छात्रों को संविधान में निहित मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि संविधान केवल एक कानून की किताब नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का मार्गदर्शक है। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़वासनी के प्राचार्य ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देता है और उसके साथ कर्तव्य भी सौंपता है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.