किशनगंज, जनवरी 29 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष सह कोचाधामन के एआईएमआईएम विधायक सरवर आलम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को विद्यालय के पदेन अध्यक्ष सह विधायक की अध्यक्षता में कोचाधामन प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय बिशनपुर,किसान प्लस टू उच्च विद्यालय सिंघारी पोखरिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरा तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय कुआरी कैरी में विद्यालय प्रबंध समिति एसएमसी की बैठक आहूत की गई। इस दौरान उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गठित पुराने कमिटी को भंग करते हुए नई कमिटी का पुनर्गठन किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह विधायक सरवर आलम ने विद्यालयों के शिक्षकों से विद्यालय में पठन पाठन की व्यवस्था की जानकारी विस्तृत रूप ली। विधायक ने शिक्षकों ने ...