मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालयों में पहुंच गए हैं और उनका वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सभी विद्यालयों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल के 29,151 तथा इंटरमीडिएट के 27,012 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिले भर में कुल 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को प्रवेश पत्र सावधानीपूर्वक वितरित किए जा रहे हैं तथा उन्हें परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.