आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद जिले के अधिकांश विद्यालयों में अब तक परिवहन सुरक्षा समिति का गठन नहीं किया जा सका है। इसके चलते छात्र-छात्राओं की परिवहन संबंधी दिक्कतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों को परिवहन सुरक्षा समिति गठित करने के निर्देश दिए थे। इस समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अभिभावक प्रतिनिधि, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारी, वाहन चालक, शिक्षक प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन के सदस्य शामिल किए जाने थे। समिति का उद्देश्य विद्यालय परिवहन में बच्चों की सुरक्षा, वाहन की तकनीकी जांच, चालकों के व्यवहार औ...