औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सुदिति ग्लोबल स्कूल, पीबीआरपी एकाडमी जसवंतपुर और ज्ञानस्थली अकादमी में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यों का संदेश दिया गया। सुदिति ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल कंचन लता तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य अतिथि ओ.पी. सिंह ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्चपास्ट निकाला गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता पाठ और लघु नाटिका प्रस्तुत कर भारत की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम ...