देवघर, फरवरी 20 -- करौं। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में चलाए जाने वाले मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है l कभी चावल का अभाव हो जाता है, तो कभी राशि का अभाव को जाने से मध्याह्न भोजन योजना बाधित हो जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीडीह में चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद है l वहीं नव प्राथमिक विद्यालय कुहुवाबेड़ा में 60 छात्र-छात्राएं नामांकित है l जहां दुकान से चावल उधार लेकर मध्याह्न भोजन चलाया जा रहा है l वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ठेंगाडीह में चावल एक-दो दिनों में समाप्त होने वाला है l वहीं प्राथमिक विद्यालय भातुबाड़ी में चावल नहीं है l वहां भी मध्याह्न भोजन जल्द ही बंद हो जाएगा l मध्याह्न भोजन योजना के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश है की एक दिन भी मध्याह्न भोजन योजना वि...