औरंगाबाद, जनवरी 31 -- राजकीय मध्य विद्यालय, सलैया में प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस माह का थीम हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास निर्धारित था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण और खान-पान, बच्चों की नियमित उपस्थिति, मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग, गृह कार्य से संबंधित बातें, बच्चों के समग्र विकास हेतु अभिभावकों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने, बच्चों को प्रत्येक दिन साफ सुथरे यूनिफॉर्म में विद्यालय भेजने, घर पर बच्चों का पढ़ने का कोना बना कर नियमित रूप से पढ़ाई करने आदि पर विस्तार पूर्वक चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.