फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- अमृतपुर, संवाददाता। आकांक्षी ब्लाक राजेपुर को विकास कार्यो के लिए जो एक करोड़ रुपया दिया गया है इस राशि से 14 अप्रैल से पहले सम्पूर्ण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। विकास खंड प्रांगण में संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम में विधायक सुशील शाक्य ने सबसे पहले यही सवाल पूछ लिया कि बाल विकास परियोजना पूरे कार्यक्रम में पीछे क्यों रहा है। उन्होने विद्यालय तक जाने वाले रास्तो को सही कराने के निर्देश दिये। सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि राजेपुर ब्लाक तीन माह से बाढ़ से प्रभावित रहा है जिससे सभी विभागों के कार्य प्रभावित हुये हैं। ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने भी विचार रखे। पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए पौष्टिक फल वितरित किए गए। शिशुओं का अन्नप्रासन कर खीर खिलायी गयी। खंड विकास अधिकारी सुनील जायस...