गया, जनवरी 16 -- जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों को परियोजना आधारित शिक्षण से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के संचालन में यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो हर विद्यालय प्रबंधन को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। शुक्रवार को बैठक के दौरान ये बातें डीपीओ गौरव राज ने कहीं। प्लस टू हरिदास सेमिनरी विद्यालय परिसर में परियोजना आधारित शिक्षण को लेकर कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला व प्रखंड तकनीकी टीम के सभी सदस्यों के लिए जिला स्तरीय लर्निंग सर्कल बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीपीओ ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वे 19, 20 व 21 जनवरी को अपने-अपने प्रखंडों में लर्निंग सर्किल की बैठक हर हाल में करें। कहा कि उन विद्यालयों से विशेष रूप से संपर्क करें जो अब तक इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए हैं। बैठक में जिला स्तर से आश्वस्त किया गया कि कार्यक्रम के संचालन म...