मैनपुरी, फरवरी 18 -- मैनपुरी, हिन्दुस्तान संवाद। नशा मुक्ति अभियान के तहत एसपी गणेश प्रसाद साहा व सीएमओ डा. आरसी गुप्ता के निर्देशन में विद्यालयों के समीप अभियान चलाया गया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के अंदर सिगरेट व तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। बुधवार को टीम प्रभारी जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह व एएचटी थाना की थानाध्यक्ष सरोजनी ने नगर में अभियान चलाकर शिक्षण संस्थानों के समीप 6 दुकानों से समनशुल्क वसूला। वहीं 2 स्कूलों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने की संस्तुति की गई। टीम ने नगर के सिटी पब्लिक स्कूल, उदय एकेडमी, रिधिमा स्कूल, सुदिति ग्लोबल एकेडमी व विद्या निकेतन स्कूल के समीप की दुकानों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्कूल संचालकों से अपील की कि वह इस मुहिम में अपना सहयोग करें। कोटपा अधिनियम के तहत 18 वर्ष से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.