सुल्तानपुर, जनवरी 21 -- सुलतानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता की ओर से परिवर्तन किया गया है। कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय अब सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार नया समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अनुचरों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय सारिणी का पालन सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...