सीवान, जनवरी 29 -- प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों ने विद्यालयों के प्रभावी संचालन पर जोर दिया। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से आयोजित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति के दायित्वों, अधिकारों व विद्यालय विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान सदस्यों को बच्चों का नामांकन बढ़ाने, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, स्वच्छता एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी विस्तार दी गई। साथ ही अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण में एचएम बैजनाथ सिंह, रवि कुमार सिंह, आनंद सिंह, मनोज नीरज, विद्या भूषण आजाद, राकेश कुमार, श्यामा कुमारी, सदस्य उर्मिला देवी व कुशुम देवी आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...