नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा। जनपद में संचालित सहायता प्राप्त एडेड माध्यमिक विद्यालयों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड होगी। इसके लिए विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माध्यमिक के स्कूलों पर लगातार संपत्ति हेरा फेरी, पैसों के दुरुपयोग, प्रधानाचार्य और शिक्षकों को ज्वाइन न करने के आरोप लगाए जाते हैं। इसके चलते अधिकारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब इस समस्या का समाधान करने के लिए विभाग ने सभी विद्यालयों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्णय लिया है। पोर्टल पर विद्यालय की शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों की संख्या, उपलब्ध बजट, तबादले आदि की जानकारी ऑनलाइन देनी होगी। यह कार्य 1 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है, जो कि 15 अप्रैल तक अपडेट किया जा सकेगा। 21 अप्रैल तक सूचनाओं का सत्यापन जनपद स्तर पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...