श्रावस्ती, जनवरी 27 -- श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों का बुधवार से समय परिवर्तित कर दिया गया है। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि शीतलहर के चलते विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक किया गया था। लेकिन अब मौसम ठीक होने के कारण 28 जनवरी से 31 मार्च तक के लिए विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों के लिए लागू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...