गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इसका शिक्षा विभाग के यूआरसी केंद्र पर सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों से जुटे छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों ने निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया और अभियान को हरी झंडी दिखाई। विपिन सिंह ने कहा कि यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और नामांकन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.