रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के शिक्षा विभाग तथा अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित द्वि-साप्ताहिक आईसीएसएसआर-प्रायोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम 'सामाजिक विज्ञान में मात्रात्मक एवं गुणात्मक शोध पद्धतियां' का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन के प्रथम दो सत्र प्रो. पी. सी. अग्रवाल, संयुक्त निदेशक, एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा संचालित किए गए। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच महत्वपूर्ण संबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यालयी शिक्षा की सुदृढ़ नींव के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सार्थक सुधार संभव नहीं है। अपने व्यापक अनुभव के आधार पर उन्होंने शिक्षकों के लिए एनसीईआरटी द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों की जान...