पिथौरागढ़, फरवरी 8 -- पिथौरागढ़। पीएमश्री एसडीएस जीआईसी की छात्रा काजल ने विद्यालयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। पदक जीतने पर विद्यालय और परिजनों में खुशी की लहर है। काजल पूर्व में सब जूनियर और जूनियर स्तर पर आयोजित बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। पदक जीतने पर मुख्य शिक्षाधिकारी तरुण पंत, प्रभारी प्रधानाचार्य बीएस बिष्ट, विक्रम डिगारी, डीएसओ अनूप बिष्ट, ब्लॉक खेल समन्वयक और व्यायाम शिक्षक भुवन उप्रेती ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...