फरीदाबाद, जनवरी 8 -- -फरीदाबाद में अबतक 1666 विद्यार्थी कर चुके हैं योजना के लाभ के लिए आवेदन -योजना का लाभ उठाकर पिछले वर्ष 14 विद्यार्थियों ने आईआईटी, एनआईटी और मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को बढ़ाकर नौ फरवरी कर दिया है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले होनहार छात्र योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए चयनित होने वाले छात्र एवं छात्राओं को रेवाड़ी स्थित सुपर-100 केंद्र में आईआईटी एवं मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। नौ फरवरी तक आवेदन के बाद पहले चरण की परीक्षा 11 फरवरी को कराई जाएगी। छात्र https://registration.buniyaadhry.com/exam-student-signin-mb पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने व...