मथुरा, जनवरी 7 -- हम अपनी रुचि, क्षमता और आंतरिक प्रेरणा को पहचान कर यदि आगे बढ़ें तो सफलता निश्चित है। किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यही है कि वह स्वयं को कितनी गहराई से जानता है तथा वह किन कार्यों में स्वाभाविक रूप से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। सच कहें तो हम अपनी क्षमता को पहचान कर ही अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। यह बातें राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीबीए छात्र-छात्राओं को मोटिवेशनल स्पीकर त्रिभुवन दास ने बताईं। यूनिवर्सिटी ऑफ बेनिन (वेस्ट अफ्रीका) से सम्बद्ध त्रिभुवन दास ने छात्र-छात्राओं को मैं कौन हूँ: अपने उद्देश्य की खोज यात्रा विषय पर आत्म-चिंतन, आत्म-अन्वेषण और जीवन के उद्देश्य को समझने की दिशा में गम्भीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म-चिंतन का महत्व समझाते हुए कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.