बोकारो, जनवरी 13 -- विज्ञान के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी प्रतिभा-खोज प्रतियोगिता विद्यार्थी विज्ञान मंथन में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर न केवल अपना दबदबा कायम किया, बल्कि नया कीर्तिमान भी रचा है। विद्यालय के कुल चार छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से तीन ने पूरे झारखंड में अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। छठी कक्षा के छात्र राघव कृष्ण, सातवीं के सात्विक रूपम द्विवेदी और 10वीं के विद्यार्थी शिवम ओझा ने अपने-अपने वर्गों में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कक्षा 6 के अक्षत प्रियदर्शी को दूसरा स्थान मिला। ये चारों विद्यार्थी अब आगामी मई, 2026 में होने वाली विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राष्ट्रीय परीक्षा मे...