देहरादून, सितम्बर 30 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के देहरादून जिले के महाविद्यालयों में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.