बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष व शिक्षक डॉ. विपिन बिहार उपाध्याय उर्फ निवास सर के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गयी। कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक प्रकट करने वालों में सुधीर मालाकार, सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, ओंकार कुमार, बबलू कुमार, विक्रम कुमार, रोहित कुमार, शुभम सौरव, मनीष आनंद, अनीता देवी गहलौत, महेश प्रसाद सिंह गहलौत, श्रवण यादव, सुधीर उपाध्याय, कुणाल उपाध्याय, मनोरमा रानी, नीतीश कुमार, जितेन्द्र कुमार, धर्मवीर कुमार, कुंदन कुमार, जयकरण कुमार, विक्कू कुमार, अनुपम क्षत्रिय, सनी कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...