बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- बरौनी। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज बरौनी में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई की बैठक हुई। इसमें प्रांत अधिवेशन, शैक्षणिक समस्या, संगठन विस्तार व स्वामी विवेकानंद जयंती सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंदन कुमार ने की। संचालन नगर मंत्री प्रियांशु कुमार ने किया। एबीवीपी बेगूसराय के विभाग संयोजक सह एलएनएमयू छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र छात्र संगठन है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र नीति से प्रेरित होकर लोकशिक्षा लोकसेवा लोकसंघर्ष के कार्य करना सिखाती है। मौके पर अंकित कुमार, अनुभव कुमार, विकास कुमार झा, स्वराज कुमार, विवेक कुमार, सिंटू कुमार, मुस्कान कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...