लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ। बीकेटी इंटर कॉलेज में मंगलवार को आंचलिक विज्ञान नगरी राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद की इकाई सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वावधान में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य के संरक्षण में विज्ञान शिक्षक हरीशचंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने नवाचारी विज्ञान के सिद्धांतों को जाना। सचल विज्ञान प्रदर्शिनी बस में दैनिक उपयोगी ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण, उद्योग, संचार, परिवहन के मॉडलों को बच्चों ने देखा और इसके उपयोग से रूबरू हुए। विज्ञान और गणित से जुड़े मॉडल बनाने की जिज्ञासा बढ़ी। विज्ञान और गणित के प्रभारी संजय ने बच्चों की शंकाओं को दूर किया। उन्होंने कहा कि सचल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल विज्ञान पढ़ना नहीं। बल्कि विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार और समाज समाधान की चेतना जगाना।

ह...