शाहजहांपुर, मार्च 1 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जीएफ़ कॉलेज में रेंजर्स-रोवर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति परक गीत, दीक्षा संस्कार और विभिन्न प्रतियोगिताओं में रेंजर्स-रोवर्स के विजयी प्रतिभागियों का सम्मान प्रमाण-पत्र और मेडल वितरण के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने रेंजर्स-रोवर्स के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्काउट-गाइड का बड़ा महत्व है। इससे छात्र-छात्राओं में समाज और देश के प्रति सेवा-भाव, बड़ों के प्रति आदर-सम्मान और त्याग की भावना पैदा होती है। शिविर के समापन अवसर पर रेंजर्स-रोवर्स ने देश भक्ति के गीत गाए। तम्बू निर्माण, रंगोली और फ़ूड प्लाजा के विजयी प्रतिभागियों महात्मा टैगोर टोली, रानी लक्ष्मीबाई टोली, सरोजिनी नायडू टोली और महात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.