गुमला, जनवरी 31 -- रायडीह प्रतिनिधि। पीएमश्री एसएस 2 हाई स्कूल रायडीह में शनिवार को वार्षिक उत्सव सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि केओ कॉलेज पूर्व प्राचार्य पुरूषोत्तम राम और विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।मुख्य अतिथि पुरूषोत्तम राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और शिक्षक का मार्गदर्शन जीवन में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल से करियर की शुरुआत होती है। विद्यार्थी को अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में संतुलन बनाकर लक्ष्य तय करना चाहिए। जिससे वह स्वंय और समाज का नाम रोशन कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क रहते हुए कर्मबद्ध ज्ञान अर्जन करने और भविष्य उज्जवल बनाने का संदेश दिया।विशिष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.