गुड़गांव, मार्च 28 -- गुरुग्राम। डिजिटल सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल में सशक्त समुदाय नागरिक साइबर सुरक्षा और कौशल कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 500 से अधिक छात्रों ने सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, साइबर बुलिंग रोकथाम, फिशिंग हमलों की पहचान और डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। ग्लांस और यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट की सीएसआर पहल अच्छे की ओर नजर के तहत कार्यालय आयोजित की गई। जो इनमोबी के संस्थापक नवीन तिवारी की सशक्त, शिक्षित और सूचित करने की दृष्टि पर आधारित है। जिसका उद्देश्य युवाओं और वंचित समुदायों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यशाला के दौरान डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से किशोरों के लिए एक साइबर-अवेयरनेस टूलकिट भी शुरू की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.