मथुरा, फरवरी 16 -- सुनरख मार्ग स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में कक्षा द्वादश के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यर्थियों ने विद्यालय में बिताये पलों को याद करते हुए अध्यापक-अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया। निदेशक योगेश गौतम ने कहा कि गुरू बच्चों को योग्य बनाने के लिए बहुत मेहनत करता है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। जब बच्चे सफल होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं तो अत्यघिक प्रसन्नता का अनुभव भी गुरू ही करता है। प्रबन्धिका मंजुलता गौतम ने बच्चों के साथ बिताये हुये पलों को याद किया तथा उन्हें अपने क्षेत्र में सफल होने के लिए आर्शीवाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों का संबंध एक तरह से माता-पिता की समान होता है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सफलता केवल मेहनती और ई...