खगडि़या, जनवरी 30 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा पर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से किया गया। इस पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें सामूहिक चर्चा, ऑनलाइन सेमिनार तथा जागरूकता रैली प्रमुख रही। विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले बचाव एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की और समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया। सामूहिक चर्चा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में लोकेश कुमार सिंह, आनंद राज, रजत कुमार, स्वाति कुमारी, खुशी कुमारी, अमन कुमार, रघुन...