वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के संगीत एवं मंचकला संकाय के नृत्य विभाग में पद्मभूषण डॉ. सरोजा वैद्यनाथन को समर्पित भरतनाट्यम कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने नृत्य के तकनीकी और भाव पक्षों का प्रदर्शन किया। गुरुवार को समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रो. लयलीना भट ने ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक बताया। तीन दिनों तक चली इस कार्यशाला में शयानी चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को भरतनाट्यम के तकनीकी एवं अभिनय पक्षों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शिव तांडव और नवरस की अभिव्यक्ति को विभिन्न पद-संचालन से अभ्यास कराया। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने नवरस की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शयानी चक्रवर्ती ने भी शिव-तांडव एवं अष्टपदी की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपान्विता सिन्हा रॉय और संचालन सह-संयोजिका...