बुलंदशहर, जनवरी 30 -- आज एस.सी.ए. मेमोरियल स्कूल में सामाजिक विज्ञान क्लब के तत्वावधान में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। मॉक पार्लियामेंट का विषय बाल डिजिटल सुरक्षा एवं सोशल मीडिया विनियमन विधेयक, 2026 रखा गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के प्रभाव तथा बच्चों के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विधेयक पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। सत्ता पक्ष की भूमिका में पार्व अग्रवाल, दिव्यांश गर्ग, माही गर्ग, रितिका एवं अंशिका यादव ने अपने तर्क प्रस्तुत किए, जबकि विपक्ष पक्ष की ओर से ध्रुव शर्मा, दक्ष, ईशु, वैष्णवी एवं वंश गर्ग ने विधेयक पर सशक्त विचार रखे। सभा अध्यक्ष विद्या शर्मा रही। सचिवालय की भूमिका में अंश गर्ग, सा...