गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- गाजियाबाद, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में शुक्रवार को प्रदर्शनी स्पंदन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग अलग विषय के मॉडल प्रस्तुत करके कौशल दिखाया। इस दौरान रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, आर्ट-क्राफ्ट, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल आदि विषयों के मॉडल प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के कौशल की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का रचनात्मक और कलात्मक विकास तो होता ही है साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ल और विद्यालय स्टाफ को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.