कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। छात्रों के रचनात्मक एवं प्रायोगिक कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एसजीएम इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका उद्घाटन डॉ. सुनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अर्पित श्रीवास्तव और डॉ. अर्पित श्रीवास्तव ने किया। प्रदर्शनी में फन जोन, प्लेनेटेरियम, मेगामार्ट आदि लगाई गई। इसके अतिरिक्त 80 वक्रिंग मॉडल चंद्रयान थ्री, अग्नि वी, ब्रह्मोस, त्रिशूल, डीएनए, एडीशन मशीन, एटीएम आदि लगाए। प्रदर्शनी में अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और तीव्र बुद्धिमता की खूब सराहना की। निदेशक चन्द्र प्रकाश गुप्त, प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक, उपप्रधानाचार्या उमा निगम, विद्यालय के सभी टीचर्स एवं अभिभावकगण उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...