रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेज, धुर्वा में फाइनेंशियल एजुकेशन फॉर यंग सिटीजंस के तहत आयोजित दो दिवसीय स्मार्ट इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम का शनिवार को समापन हुआ। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वित्तीय साक्षरता के प्रति सशक्त बनाना था। समापन सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. रमण बल्लभ ने विद्यार्थियों को पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली, जोखिम प्रबंधन और निवेश से जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी। कहा कि अनुशासन और धैर्य के साथ किया गया निवेश ही आर्थिक समृद्धि का आधार है। प्राचार्य डॉ. शमशुन निहार ने वित्तीय शिक्षा को औपचारिक शिक्षा के समान ही महत्वपूर्ण बताया, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाती है। मौके पर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. पुष्कर सिंह, डॉ. बिन्हा समेत कई शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.