रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- पंतनगर, संवाददाता। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से देहरादून में आयोजित 20वें उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय सहित पूरे विश्वविद्यालय का नाम रोशन हुआ है। सम्मेलन में गणित, सांख्यिकी एवं कम्प्यूटर विज्ञान विषय में दिव्यांशु, केमिकल साइंसेज़ में आशीष कुमार सागर और स्तुति आर्या तथा बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री एवं माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में दिव्या पंत को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनकी सराहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.