लातेहार, जनवरी 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने कम्युनिटी पोस्टिंग कार्यक्रम के तहत लुकुर्इया गांव में जनस्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा सर्दी-खांसी, बुखार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कुपोषण जैसी सामान्य समस्याओं की जानकारी एकत्र की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक प्राथमिक परामर्श दिया गया। ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, सुरक्षित पेयजल, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही डेंगू, मलेरिया, दस्त जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तचाप और वजन की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.