गया, फरवरी 14 -- मगध विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग में शनिवार को स्नातक स्तरीय विभिन्न सेमेस्टर की बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने क्लिनिकल तकनीकों, व्यावहारिक कौशल और केस स्टडी प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभाग की निदेशक पूनम सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के अनुरूप बेहतर दक्षता दिखाई, जो विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित प्रायोगिक अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा विद्यार्थियों के पेशेवर कौशल को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बाह्य परीक्षक के रूप में बीसीपीओ पटना के सेवानिवृत्त हेड डॉ. उदय शंकर प्रसाद, डॉ. नरेंद्र कुमार सिन्हा, आईआईएचईआर पटना के पूर्व फिजियोथेरेपी हेड डॉ. अनूप गुप्ता, हजारीबाग से डॉ. नीरज सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.