गढ़वा, दिसम्बर 12 -- गढ़वा। डीएवी मॉडर्न स्कूल के कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में संचालित वनांचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में कराया गया। उस दौरान बच्चों को मनुष्य के पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, कंकाल, शरीर के विभिन्न अंगों और दातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉक्टर पोलमी भक्ता द्वारा दंत चिकित्सा व स्वर्णिल पांडेय द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों के बारे में बताया गया। विद्यालय के उपनिदेशक अनिरुद्ध केसरी ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए किताब के साथ- साथ प्रायोगिक शिक्षा की भी जानकारी होना अति आवश्यक है। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...