गया, फरवरी 19 -- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के कक्षा तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों ने गुरुवार को शैक्षिक भ्रमण के तहत सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के कृषि विभाग व विज्ञान केंद्र, बोधगया दौरा किया। प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि यह भ्रमण छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने व व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। दल में करीब 300 छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल रहे। भ्रमण के दौरान सबसे पहले छात्रों ने विश्वविद्यालय के कृषि विभाग का अवलोकन किया। यहां उन्होंने शोध प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया । किसानों के लिए विकसित की जा रही नई उन्नत किस्मों के फसल व जैविक खेती के तरीकों की जानकारी ली। दल ने विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। यहां लगे इंटरैक्टिव मॉडलों ने बच्चों का विशेष ध्यान आकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.