मथुरा, नवम्बर 27 -- मथुरा। श्री रमेश चन्द्र इंटर कॉलेज, सोनई द्वारा एक दिवसीय जयपुर शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहरों, वास्तुकला, संस्कृति और प्राचीन विरासत के वास्तविक स्वरूप से रूबरू कराना था। इसका संचालन संचालक राजेश कुमार व प्रधानाचार्य हेमंत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जिसके तहत विद्यार्थियों ने जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। प्रदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे वास्तविक अनुभव प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य हेमंत सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं सीखने की सक्रियता को बढ़ावा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...