गढ़वा, जून 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश के निर्देश पर जिलांतर्गत मेराल प्रखंड के उच्च विद्यालय बाना में बुधवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि व्यस्क होने के उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर ही वाहन का परिचालन करें। वाहन चलाते समय या वाहन पर बैठने के क्रम में हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग अचूक रूप से करें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का अनुपालन आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा और विनय रंजन तिवारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.